प्रोटीन शरीर का निर्माण करने वाले तत्वों में सबसे महत्वपूर्ण है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ऊतकों की मरम्मत होती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को शक्तिशाली बनाता है और शरीर का संतुलन बेहतर होता है। प्रोटीन को हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी मैक्रोन्युट्रिएंट्स में से एक माना जाता है।
मैक्रोन्युट्रिएंट्स उसे कहते हैं, जिनकी हमारे शरीर को अधिक मात्रा में आवश्यकता होती है। मानव शरीर का 16 प्रतिशत प्रोटीन होता है। प्रोटीन हमारे बालों, त्वचा, नाखूनों, मांसपेशियों, हड्डियों और रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है। हमारे शरीर में पाए जाने वाले कई ऐसे रसायनों में भी प्रोटीन पाया जाता है, जिनमें हार्मोन, न्यूरोट्रांसमीटर और एंजाइम भी शामिल हैं।
वैसे तो प्रोटीन सेहत के लिए बेहद आवश्यक तत्व है लेकिन कई बार प्रोटीन की अनावश्यक खुराक शरीर को नुकसान भी पहुंचाती है। कुछ लोग तो प्रोटीन के प्राकृतिक स्त्रोतों को अनदेखा करके दवाइयों और अन्य आर्टिफिशियल तत्वों से प्रोटीन की कमी को पूरा करने में लगे रहते हैं।
Juicing for Health and Weight Loss – Dr R K Aggarwal
प्रोटीन के फायदे (Benefits of Protein)
– भूख को नियंत्रित रखता है।
– तनाव को कम करता है।
– मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
– ऊतकों की मरम्मत होती है।
– वजन कम करने में सहायक।
– शरीर की कार्यप्रणाली को दुरूस्त रखता है।
– रोग प्रतिरोधक क्षमता शक्तिशाली होती है।
– बालों और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
– हड्डियों, लिंगामेंट्स और दूसरे संयोजी ऊतकों को स्वस्थ रखने में सहायक।
– प्रोटीन से बाल, नाखुन, त्वचा, मांसपेशी, हड्डी और रक्तकोशिका बनती हैं।
– शरीर में पाए जाने वाले रसायनों, जैसे कि हार्मोन, न्यूरोट्रांसमीटर और एंजाइम में भी प्रोटीन है।
प्रोटीनों का सेवन इंसान को 10 वर्ष से 35 वर्ष की उम्र तक करना चाहिए क्योंकि इस उम्र के बाद प्रोटीन शरीर पर गलत असर डालने लगते हैं। इसलिए 35 वर्ष की उम्र के बाद प्रोटीन का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए।
One comment
Pingback: Amazing Benefits of Watermelon for Skin and Weight Loss – HEATH TIPS by Dr R K Aggarwal